Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजनपद हापुड़ व बुलन्दशहर माह दिसम्बर- 2025 की CCTNS रैंकिंग मे प्रदेश...

जनपद हापुड़ व बुलन्दशहर माह दिसम्बर- 2025 की CCTNS रैंकिंग मे प्रदेश में टॉप-10 मे शामिल,बुलंदशहर में पाया 9वां स्थान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): दिसम्बर-2025 की सीसीटीएनएस में हापुड ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ कलानिधि नैथानी ने बताया कि मुख्यालय पुलिस तकनीकी सेवाएं उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रत्येक माह जनपदों की सीसीटीएनएस रैंकिंग जारी की जाती है जिसके लिये16 पैरामीटर्स चयनित किये गये हैं जिसमे मुख्यतः डेटा सिंक,अपराध विश्लेषण पोर्टल, शिकायत का निस्तारण तथा गिरफ्तार व गुमशुदाओ की फीडिंग आदि प्रमुख है।
दिसम्बर -2025 के डाटा अनुसार जनपदो की रैंकिंग जारी की गयी है, सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले 10 जनपदो मे परिक्षेत्र के जनपद हापुड़ द्वारा प्रदेश में टॉप 10 की सूची मे प्रथम तथा बुलन्दशहर द्वारा 9वा स्थान प्राप्त किया गया है।
गत माह रेंज के सभी जनपदों की सीसीटीएनएस की समीक्षा कर उचित दिशा निर्देश दिए गए थे जिस पर जनपद हापुड़ व बुलन्दशहर की टीमों ने अच्छा कार्य किया है।
डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक हापुड़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर की सीसीटीएनएस रैंकिंग मे प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रशंसा की गई तथा परिक्षेत्र के अन्य जनपदो को भी पूर्ण मनोयोग से मुख्यालय द्वारा सीसीटीएनएस रैंकिंग के लिये चयनित पैरामीटर पर शत प्रतिशत फीडिंग किये जाने एवं तकनीकी मुख्यालय के निर्देशानुसार भविष्य में भी निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments