Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबर14 बीघा में हुई अवैध प्लॉटिंग धवस्त

14 बीघा में हुई अवैध प्लॉटिंग धवस्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बुलन्दशहर विकास क्षेत्रान्तर्गत एस.डी.एम. कोर्ट के सामने पवन कुटीर पार्टी लोन के बराबर में सिकन्द्राबाद देहात में संजय भाटी द्वारा लगभग 04 बीघा में अवैध प्लाटिंग, नवल सिंह कॉलोनी के पीछे पुराना जी०टी० रोड सिकन्द्राबाद में हरीश द्वारा लगभग 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया एवं यमुनापुरम आवासीय योजना में ई०डब्ल्यू०एस० फ्लैट नं. 01 को सील किया गया। ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही स्थानीय पुलिस बल एवं बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण बुलन्दशहर द्वारा सक्षम प्राधिकारी के निर्देशन में सहायक अभियन्ता/अवर अभियन्ता एवं अन्य सहायक स्टाफ की उपस्थिति में किया गया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० अंकुर लाठर के कुशल मार्गदर्शन में निरन्तर चलाया जा रहा है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बिना मानचित्र स्वीकृति के विकास निर्माण न करें एवं किसी अवैध कॉलोनी के अन्दर भूखण्ड क्रय विक्रय न करें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments