Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरछुट्टा गोवंश से टकराई बाइक, दो की मौत

छुट्टा गोवंश से टकराई बाइक, दो की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में सड़क पर अचानक आए छुट्टा गोवंश से बाइक टकरा जाने के कारण दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अरुण पुत्र गौरी शंकर और उसके दोस्त गौतम पुत्र छोटू के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना डिबाई निवासी दो युवक बाइक से किसी कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सड़क पर खड़े छुट्टा गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोग ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments