बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अरनिया थानाध्यक्ष रितेश को तत्काल प्रभाव से थाना खानपुर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी द्वारा किए गए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
आपको बता दें कि थाना खानपुर प्रभारी संदीप सिंह पर हत्या के प्रयास के एक आरोपी को थर्ड डिग्री देने का गंभीर आरोप लगा था। इसके बाद मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण खानपुर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष संदीप सिंह के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने के मुख्य गेट पर ही तहरीर चस्पा कर दी और थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से हटाकर थाना अरनिया स्थानांतरित कर दिया है।
अरनिया थानाध्यक्ष रितेश को खानपुर की सौंपी कमान
RELATED ARTICLES



