बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 27 जनवरी 2026 को गैंगस्टर में वांछित 10 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी को बुलन्दशहर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना औरंगाबाद पर पंजीकृत मुअसं – 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा दस हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन कुमार राघव पुत्र सुबेदार सिंह राघव निवासी ग्राम नगला करन थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दस हजार का इनामी गिरफ्तार
0
10
RELATED ARTICLES



