Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरनरसेना: आठ गांवों में 16 घंटे गुल रही सप्लाई

नरसेना: आठ गांवों में 16 घंटे गुल रही सप्लाई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना में हल्की बारिश ने एक बार फिर जर्जर बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। मंगलवार को हुई बारिश के चलते गांव दौलतपुर कला, यूनिसपुर, नरसेना, घूंघरावली, कपसाई, मवई, बलरामपुर और मौजपुर समेत आसपास के इलाकों की विद्युत आपूर्ति करीब 16 घंटे तक पूरी तरह बाधित रही। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो जाती है और घंटों तक सप्लाई बहाल नहीं हो पाती। गांव निवासी मुकेश कुमार और राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र की बिजली लाइनें बेहद जर्जर हालत में हैं। हल्की सी बारिश या हवा चलने पर ही लाइन में फाल्ट हो जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा, उन्होंने आरोप लगाया। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों के घरेलू कामकाज के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति और छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हुई, वहीं रात में अंधेरे के कारण लोगों को खासा दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं इस पूरे मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है और फाल्ट की स्थिति में तत्काल सुधार कराया जाता है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments