Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर थानाध्यक्ष पर दर्ज होगा वाद

अनूपशहर थानाध्यक्ष पर दर्ज होगा वाद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर में न्यायालय के आदेशों को हल्के में लेना अनूपशहर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा को भारी पड़ गया है। गंभीर आपराधिक मामलों में गवाही न कराने और स्पष्टीकरण न देने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्रकीर्ण दाण्डिक वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर और आईजी मेरठ को दो सप्ताह के भीतर विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एपीओ सूर्यकुमार यादव ने बताया कि संबंधित वाद न्यायालय की अति-प्राचीनतम श्रेणी में शामिल है और पिछले 33 वर्षों से विचाराधीन है। इस गंभीर अपराध के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments