Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: डीएम के आदेश पर जीवन ज्योति क्लीनिक सील

अनूपशहर: डीएम के आदेश पर जीवन ज्योति क्लीनिक सील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनूपशहर में संचालित एक अपंजीकृत क्लीनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई एक मरीज द्वारा गलत इलाज की शिकायत जिलाधिकारी से किए जाने के बाद की गई, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया।
आपको बता दें कि सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि अनूपशहर स्थित जीवन ज्योति क्लीनिक के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान क्लीनिक के पास आवश्यक पंजीकरण एवं वैध दस्तावेज नहीं पाए गए जिससे यह स्पष्ट हुआ कि क्लीनिक अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध और अपंजीकृत रूप से चल रहे किसी भी क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments