बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने गुरुवार को ऑनलाइन ठगी किए गए कुल 32,911/- रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि 19 सितम्बर 2025 को ब्रजलाल निवासी कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की गयी थी जिसमें अज्ञात अभियुक्त द्वारा आवेदक का फोन हैक कर उसके खाते से ऑनलाइन ठगी की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के खाते में 32,911/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
ऑनलाइन ठगी के 32,911/- रुपए बैंक खाते में कराए वापस
RELATED ARTICLES



