Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरडीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और कैदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, मुलाकात कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कैदियों को शासन के मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि सतर्कता में कोई कमी न रहे। वहीं, दोनों अधिकारियों ने कारागार परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर देते हुए नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments