बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के गांव बनबोई के प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्यालय का एक छात्र विधायक प्रदीप कुमार चौधरी के लिए कुर्सी लाते हुए नजर आ रहा हैं जिससे लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है।
आपको बता दें कि बुलंदशहर के विधायक प्रदीप कुमार चौधरी बीबीनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विधायक प्रदीप कुमार चौधरी के लिए एक छात्र कुर्सी लता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान विधायक ने छात्र को कुर्सी लाने के लिए रोका तक नहीं। वीडियो को लेकर लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। वीडियो देख लोगों द्वारा बच्चों के भविष्य की चिंताएं भी बढ़ गई है। क्या छात्र द्वारा पढ़ाई छोड़ विधायक के लिए कुर्सी लाना सही है? क्या छात्रों से इस तरह विद्यालय में काम करवाना सही है?
छात्र पढ़ाई छोड़ विधायक के लिए लाया कुर्सी, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



