बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना कारित कर जेवर व नकदी चोरी करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो अंगूठी (पीली धातु) व 9400/- रूपए नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के टप्पेबाज चोर है जिनके द्वारा 14 जनवरी 2026 को एक महिला के साथ कस्बा अनूपशहर में ई-रिक्शा में बैठने के दौरान टप्पेबाजी कर महिला के बैग से जेवरात व नकदी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना अनूपशहर पर मुअसं-35/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा एक साथ मिलकर बस अड्डें/रेलवे स्टेशनों पर व राह चलते, भोले-भाले लोगों को बातों में उलझाकर उनके द्वारा पहने गहनों व नकदी को चोरी कर लेते है उसके पश्चात वहां से भाग जाते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 30 जनवरी 2026 को थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा भारद्वाज कालोनी के पास से टप्पेबाजी की घटना कारित कर नकदी व जेवरात चोरी करने वाले चार शातिर अपराधियों को चोरी के जेवरात व नकदी सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज पुत्र विजेन्द्र उर्फ राजपाल निवासी ग्राम उझारी थाना सैद नगली जनपद अमरोहा, कुमरपाल पुत्र होराम सिंह निवासी ग्राम उझारी थाना सैद नगली जनपद अमरोहा, कुसुम पत्नी कुमरपाल निवासी ग्राम उझारी थाना सैद नगली जनपद अमरोहा तथा परवीना पत्नी अकुंश निवासी हैदरनगर थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अनूपशहर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
टप्पेबाजी की घटना कारित कर जेवर व नकदी चोरी करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



