बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मुडिया कलां स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर में बुधवार देर रात नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। मंदिर में घुसे चोर ने दानपात्र को तोड़कर नकदी चोरी कर ली और फरार हो गया। पूरी घटना किसी ने अपने कैमरे में कैद के ली जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मामले में ग्रामीणों ने तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि गांव मुडिया कलां स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर को बुधवार की देर रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया इस दौरान मंदिर में रखे दान पत्र का ताला तोड़ चोर नकदी चोरी कर फरार हो गए। यह पूरी घटना किसी ने अपने कमरे में कैद कर ली। चोरी के वारदात को अंजाम देने के बाद कर मंदिर से बाहर निकला और साइकिल से फरार हो गया। चोरी की सूचना मिलते ही थाना नरसेना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
मां चामुंडा देवी मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



