बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुण्डाखेडा नहर के पास से चार शातिर चोरों को चोरी किये गये क्राकरी का सामान (160 गमले) व घटना मे प्रयुक्त छोटा हाथी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 28 जनवरी 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक पोटरी से सामान चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 69/2026धारा-305/317 (2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम पुत्र रफीक निवासी मौ० पीरखाँ एक मीनार मस्जिद के पास कस्बा व थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर, चांद मौहम्मद पुत्र रहीश निवासी मौ० मेमरान आहार बाई पास थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर, हिलाल पुत्र मेहराज निवासी मौ0 तरीनान कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर तथा नदीम उर्फ गुल्लू पुत्र साबिर निवासी ताज गार्डन मंडी वाली रोड पर थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
क्रोकरी के सामना सहित चार चोर गिरफ्तार
0
8
RELATED ARTICLES



