Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरकमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के जोखाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवकुमार पुत्र नेत्रपाल निवासी दिनोल के रूप में हुई है। शिवकुमार सिकंदराबाद में किराये के मकान में रहकर नौकरी करता था।
बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक जब शिवकुमार कमरे से बाहर नहीं निकला, तो पड़ोस में रहने वाले एक गार्ड को शक हुआ। गार्ड ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments