बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फंदे से लटका शव देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि जानकारी की अनुसार, सोमवार की रात सर्वेश पत्नी अरुण ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फंदे से लटका शव देख परिजन घबरा गए। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहित महिला के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान
RELATED ARTICLES



