बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में घने कोहरे के चलते बुधवार की सुबह पहासू–सोमना रोड पर गांव कसूमी के पास एक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति और उनका बच्चा घायल हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार को बाहर निकाला जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी कार सवार परिवार नरौरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस दिल्ली लौट रहा था। बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इसी दौरान गांव कसूमी के पास कार चालक को सड़क किनारे बने रजवाहे का अंदाजा नहीं लग सका और कार सीधे बम्बे की छोटी दीवार तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पहासू थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और कार को रजवाहे से बाहर निकाला।
घने कोहरे के कारण रजवाहे में गिरी कार, दंपति और मासूम बच्चा घायल
RELATED ARTICLES



