Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत

स्याना: दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के चांदपुर बस स्टैंड मार्ग पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद दोनों बाइक चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद दोनों चालक एक-दूसरे पर हादसे का आरोप लगाने लगे। गुस्से में आए चालकों ने सड़क पर ही एक-दूसरे से हाथापाई शुरू कर दी जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों चालकों को शांत कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि दोनों चालकों को मामूली चोटें आई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments