बुलंदशहर जययात्रा: प्रदेश में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या और डॉग बाइट की घटनाओं को सरकार ने गंभीरता से लिया है। जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगमों और जिला मुख्यालयों पर डॉग शेल्टर होम व एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
इसके लिए भूमि चिन्हीकरण, बजट निर्धारण और परियोजना स्वीकृति पर काम जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान मानवीय और वैज्ञानिक तरीके से करें। इसलिए शासन ने शेल्टर होम और एबीसी सेंटर की प्रभावी व्यवस्था करने की कवायद शुरू की है। इससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। योजना सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुरूप लागू की जा रही हैं। डॉग शेल्टर होम के लिए तैयार की गई डीपीआर के अनुसार प्रति यूनिट 470 से 531 लाख रुपए तक की लागत आने का अनुमान है। प्रयागराज व लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में शेल्टर होम के लिए जमीन चिन्हित हो गई है। बुलंदशहर, ललितपुर, हरदोई व फतेहपुर शाहिद अन्य कई जिलों में भी एबीसी सेंटर के लिए जमीन तय की गई है। जो जिले बाकी हैं वहां जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है।
लावारिस कुत्तों के लिए बुलंदशहर में बनेगा शेल्टर होम
RELATED ARTICLES



