Wednesday, February 11, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: जिओ टावर से दो लाख का बीबीयू ले उड़े चोर

शिकारपुर: जिओ टावर से दो लाख का बीबीयू ले उड़े चोर


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर में रिलायंस जिओ कंपनी के मोबाइल टावर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोरों ने टावर से करीब दो लाख रुपये कीमत का बीबीयू चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
रिलायंस जिओ के टेक्नीशियन नीरज कुमार ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में टेक्नीशियन नीरज ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि नीरज कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीबीयू टावर के मध्य हिस्से में ऊंचाई पर लगा होता है जिसे निकालना आसान नहीं है। इतनी ऊंचाई तक पहुंचकर बीबीयू चोरी किया जाना चोरों की निडरता और पुख्ता योजना को दर्शाता है। उन्होंने आशंका जताई कि चोरी करने वाले लोगों को बीबीयू की कीमत और तकनीकी जानकारी पहले से थी जिससे यह साफ होता है कि वारदात में किसी तकनीकी जानकार की भूमिका हो सकती है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है और टावर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments