बुलंदशहर जययात्रा: प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बुलंदशहर जिले के रसूलपुर निवासी रवि चौधरी ने इतिहास रच दिया है। अपनी जबरदस्त फिटनेस, शानदार मसल डेफिनेशन और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के दम पर रवि चौधरी ने ‘मिस्टर यूपी’ का खिताब अपने नाम कर लिया। आजमगढ़ में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए दिग्गज बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया था। कड़े और रोमांचक मुकाबले के बीच रवि चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक के साथ मिस्टर यूपी की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मौजूद अतिथियों ने रवि चौधरी को स्वर्ण पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मंच पर रवि की जीत की घोषणा होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। अपनी इस बड़ी उपलब्धि पर रवि चौधरी ने कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे कोच और निरंतर मेहनत को जाता है। उनके मार्गदर्शन के बिना यह मुकाम संभव नहीं था। मिस्टर यूपी बनने की खबर फैलते ही जिले भर के बॉडी बिल्डरों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय युवाओं के लिए रवि चौधरी अब एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं। रवि चौधरी की यह जीत न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग में बुलंदशहर जिले के रवि चौधरी बने मिस्टर यूपी
RELATED ARTICLES



