Wednesday, February 11, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरबिजली के ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

बिजली के ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने बिजली के ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का चोर हैं जिनके द्वारा संगठित गिरोह बनाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बिजली के ट्रांसफार्मर के तार व उनके सामान की चोरी करने की घटना कारित करते है एवं आर्थिक लाभ कमाने हेतु ट्रांसफार्मर से तांबे के तार व अन्य सामानों को निकाल कर बेच देते है।
आपको बता दें कि थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की रात को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकराम पुत्र फकरु निवासी ग्राम बुगरासी थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर, तारीख उर्फ चुन्नू पुत्र जमीर निवासी गुलिस्ता गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ तथा मुशाहिद पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम जौलीगढ़ थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 170 किलोग्राम ताँबे की सिल्ली व तार (कीमत करीब पांच लाख रूपए), अवैध असलहा व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर मुअसं-67/26 धारा 3/4/25 शस्त्र अधि) पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए तीनों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments