बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के गांव नरसेना में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घेर का ताला तोड़कर तीन बकरियां चोरी कर ली। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करा ली है।
आपको बता दें कि गांव नरसेना निवासी राजू बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर उन्होंने रोजाना की तरह बकरियों को घेर में बंद कर ताला लगाया और घर जाकर आराम करने लगे। देर रात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घेर का ताला तोड़ दिया और वहां से तीन बकरियां चुरा ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोर बकरियों के छोटे-छोटे बच्चों को वहीं छोड़ गए।
मंगलवार सुबह जब राजू घेर पर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो तीन बकरियां गायब थीं। बकरियों के बच्चे वहीं मौजूद थे। पीड़ित ने तुरंत थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। राजू ने बताया कि बकरी पालन कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि बकरियों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घेर का ताला तोड़कर तीन बकरियां चोरी, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



