बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित भांग के ठेके के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार टीम के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे तो अवैध भांग का ठेका बंद मिला। हालांकि, स्थानीय लोगों की शिकायतों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अवैध ठेके की आड़ में आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। शराब और नशे के सेवन के बाद लोगों से अभद्रता की जाती थी। महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की घटनाएं भी सामने आ रही थीं जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। कई बार विरोध के बावजूद कोई स्थायी कार्रवाई नहीं होने से लोग आक्रोशित थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और अवैध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी। वहीं कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, छेड़खानी या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध भांग का ठेका बंद मिलने और प्रशासन की सक्रियता के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।
अवैध भांग के ठेके का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES



