बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना नगरवासियों को गुरुवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्याना नगर में प्रस्तावित तकनीकी कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
ऊर्जा विभाग के एसडीओ शशांक सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि उपकेंद्र पर आवश्यक तकनीकी कार्य कराया जाना है, जिसके कारण करीब पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान स्याना नगर के सभी संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
तकनीकी कार्य के चलते स्याना नगर में 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
RELATED ARTICLES



