Thursday, February 12, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: मधुपुरा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, मजदूर और किसान...

खुर्जा: मधुपुरा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, मजदूर और किसान की मौत


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मधुपुरा मोड़ के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में जान गंवाने वालों में एक पोटरी मजदूर और एक किसान शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments