बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार ने दो कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे कांवड़िए का अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि दोनों कांवड़िए पैदल गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कांवड़िए सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक कांवड़िए को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर, मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने नजदीकी पुलिस चौकी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक सवार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, चौकी पर हंगामा
RELATED ARTICLES



