बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के खैरपुर रोड पर लापता हुए रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर और ग्राम प्रधान का शव संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। 11 दिन से लापता चल रहे प्रह्लाद सिंह का शव चितसोना के पास खैरपुर रोड स्थित प्लाटिंग क्षेत्र में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि ग्राम प्रधान और रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर प्रह्लाद सिंह 8 फरवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को चितसोना के पास खैरपुर रोड स्थित सुनसान प्लाटिंग क्षेत्र में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई। शव की स्थिति को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
11 दिन बाद मिला रिटायर्ड अफसर का शव, जांच जारी
RELATED ARTICLES



