बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात 12 बजे से ही शिव मंदिरों के कपाट खुलते ही कांवड़ियों और शिव भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। लाखों श्रद्धालुओं ने शिवलिंगों पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर रामघाट, अनूपशहर, सिद्ध बाबा गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं आहार स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर और शिकारपुर क्षेत्र के बरासऊ गांव के प्राचीन शिव मंदिर बरासऊ में विशेष श्रृंगार और रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। यहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर जलाभिषेक किया। पुलिस ने ड्रोन कैमरों से निगरानी की तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
RELATED ARTICLES



