बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक अभिसूचना के आधार पर एक शातिर चोर को चोरी किये गये ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का चोर है जिसके द्वारा 12 फरवरी 2026 को थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अलौदा जागीर से एक ट्रैक्टर चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना ककोड़ पर मुअसं- 53/26 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुष्पेन्द्र पुत्र मुकेश निवासी ग्राम मढौला थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
ट्रैक्टर चोर को पुलिस ने भेजा जेल
0
11
Previous article
RELATED ARTICLES



