बुलंदशहर जययात्रा: होली पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुलंदशहर डिपो 28 फरवरी से दिल्ली रूट पर बसों के फेरे बढ़ाएगा, ताकि त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। बुलंदशहर डिपो पर निगम और अनुबंध की करीब 110 बसें शामिल हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 40 से 50 बसों का संचालन दिल्ली समेत अन्य रूटों पर किया जाता है, लेकिन होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फेरों में वृद्धि की जाएगी। चार मार्च को होली का पर्व है। ऐसे में एक सप्ताह पहले से ही लोग अपने-अपने घरों की ओर रुख करने लगते हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत अन्य प्रमुख रूटों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ना तय है।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि सभी प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के रखरखाव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
होली पर्व पर बढ़ेंगें बसों के फेरे
RELATED ARTICLES



