Monday, February 16, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद: ट्रांसपोर्ट कंपनी से 28 किलो हाइब्रिड मक्का चोरी

जहांगीराबाद: ट्रांसपोर्ट कंपनी से 28 किलो हाइब्रिड मक्का चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद की पुरानी अनाज मंडी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 28 किलो हाइब्रिड मक्का चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की गई मक्का की कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि उनका मक्का का कट्टा ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में सुरक्षित रखा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मौका पाकर मक्का का एक कट्टा उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने संबंधित चौकी प्रभारी को लिखित तहरीर सौंप दी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments