बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 उपनिरीक्षकों व निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इस व्यापक बदलाव से कई थानों की कमान बदली गई है जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न थानों व चौकियों पर तैनात निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को हटाकर नई तैनाती दी गई है, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई जा सके।
बुलंदशहर में बड़ा पुलिस फेरबदल: 20 उपनिरीक्षक व निरीक्षक इधर से उधर
RELATED ARTICLES



