बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को चोरी के दो कुंडल, दो पायल व एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नौशाद पुत्र मुश्ताक निवासी गंगेरुआ थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि उनके द्वारा एक साथ मिलकर बस अड्डें/ रेलवे स्टेशनों पर व राह चलती, भोली-भाली महिलाओं को बातों में उलझाकर उनके द्वारा पहने गहनों व नकदी को चोरी कर लेते है उसके पश्चात वहां से भाग जाते है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 05 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत अनूपशहर बस अड्डे के पास से उसके कुंडल चोरी कर लिये थे जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं 80/26 धारा 318(4), 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत है। आरोपी द्वारा 05 फरवरी 2026 को थाना शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत एक महिला से उसकी पायल चोरी कर ली थी जिसके सम्बन्ध में थाना शिकारपुर पर मुअसं 36/26 धारा 303 (2)), 317(2) बीएनएस पंजीकृत है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपी को सोमवार को भईपुरा रोड पर बम्बे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
टप्पेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे
RELATED ARTICLES



