Tuesday, February 17, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरएसएसपी ने सिकन्द्राबाद थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

एसएसपी ने सिकन्द्राबाद थाने का किया वार्षिक निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को थाना सिकन्द्राबाद का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और विभिन्न शाखाओं की गहन समीक्षा की गई।
एसएसपी ने सबसे पहले थाना कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों की स्थिति जांची। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं को परखा और वहां आने वाली शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बीट बुक और अपराध रजिस्टर की एंट्री को नियमित व अपडेट रखने पर जोर दिया। शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए उन्होंने हथियारों के रख-रखाव, साफ-सफाई और रजिस्टरों की जांच की। आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया और साफ-सफाई तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments