बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर साईं मंदिर के पास एक बोलेरो कार व टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपों चालक 46 वर्षीय शकील निवासी मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई तथा टेंपो में सवार एक बच्चा समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर कार चालक की तलाश शुरु कर दी हैं।
आपको बता दें कि सोमवार की दोपहर बुलंदशहर की ओर से सवारियां लेकर एक टेंपो शिकारपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह साईं मंदिर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बोलेरो कार से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और टेंपो में सवार यात्री उसमें ही फंसे रह गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे में 46 वर्षीय टेंपो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ हैं। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई हैं।
बोलेरो व टेंपो की भिड़ंत में टेंपो चालक की मौत
RELATED ARTICLES



