Tuesday, February 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरडीजे बजाने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जमकर पीटा,...

डीजे बजाने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जमकर पीटा, ग्राम प्रधान समेत 15 नामजद व पचास अज्ञात पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने डीजे बजाने को लेकर उनके व परिवार के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 15 नामजद व पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि गांव गिनौराशेख निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उनके यहां कुआं पूजन व जागरण था जिसमें नाच गाना भी था, लेकिन गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने डीजे बंद करवाया और कहा कि नमाज हो जाने दो। इसके बाद डीजे चला लेना। पीड़ित पक्ष ने उनकी नमाज होने तक डीजे बंद कर दिया। जब सभी की नमाज अदा हो गई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने ही आकर कहा कि अब डीजे बजा लो जिसके बाद हमने डीजे बजाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद कुछ लोग लाठी डंडों से लैस होकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के कई सारे लोग थे जिनमें ग्राम प्रधान मोईन, मतलुब, आदिल, अकरम, कासिम, फिरोज, बाबर, शमशाद, सलमान, आदिल पुत्र जमाल, फरदीन, अरबाज, आसिफ, गुलफाम तथा 50 अज्ञात थे। इन सभी लोगों ने मिलकर महिलाओं को भी जमकर पीटा। किसी ने मारपीट का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments