बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर ने सोमवार की शाम भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने वालों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त: सदर एसडीएम व नगर सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च
RELATED ARTICLES



