बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा की पुलिस ने मंगलवार को नकली नोट छापने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि उनके द्वारा नकली नोट छाप कर बाजारों में छोटी-छोटी दुकानों, सब्जी की दुकानों व पशु पैंठ आदि में चलाये जा रहे थे जिसमें कामयाब होने पर अभियुक्त भूपेन्द्र यादव के दिमाग में बैंक से प्रोपर्टी के नाम पर 50 लाख का लोन लेने तथा लोन रिपेमेंट में नकली नोट बैंक में जमा करने की योजना आई थी। योजना के अनुसार इनके द्वारा हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक में श्री श्याम प्रोपर्टी के नाम से करंट खाता खुलवाया गया है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना नरौरा पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 12 हजार रुपये के नकली नोट व घटना में प्रयुक्त 01 बाइक 14 हजार रूपए अधछपे नोट, एक प्रिंटर व तीन मोबाइल बरामद हुए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भूपेन्द्र यादव पुत्र बुद्धपाल निवासी उदयभान नगर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल, राकेश यादव पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम भौना नंगला थाना जुनावाई जनपद सम्भल तथा कुंवरपाल पुत्र रघुनाथ निवासी उदयभान नगर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा सोमवार को थाना नरौरा क्षेत्रान्तर्गत बाजार में सब्जी विक्रेता को 500-500 रुपये के फर्जी नोट दिए गए थे जिनकी शिकायती प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में थाना नरौरा पर मुअसं-32/2026 धारा 179 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
नकली नोट छापने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 12 हजार रूपए के नकली नोट बरामद
RELATED ARTICLES



