बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव सिरोधन निवासी युवक का शव ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे पड़ा मिला। शव का सिर धड़ से अलग था। शव देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे पड़ा मिला युवक का शव
0
32
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



