बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में होली पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन, बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
होलिका दहन के दौरान एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




