बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना नगर के मेन बाजार स्थित एक किराना की दुकान पर मंगलवार को एक दुकान कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेन बाजार स्थित एक किराना दुकान पर कार्यरत कर्मचारी के सीढ़ी से गिरकर युवक के मौत सूचना पुलिस को दी गई थी। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर काम के दौरान वह अचानक सीढ़ी से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सीढ़ी से गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।
स्याना: मेन बाजार में संदिग्ध हालात में दुकान कर्मी की मौत, मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES



