बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में सड़क के बीच गाड़ी हटाने पर होमगार्ड व पीआरडी की वर्दी फाड़ने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनका चालान भी कर दिया है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की दोपहर का है। सड़क के बीचों-बीच एक गाड़ी खड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी हटाने को कहा जिसके बाद आरोपियों ने इसका विरोध करते हुए दो होमगार्ड और पीआरडी जवान से मारपीट की। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और एक होमगार्ड पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सभी का चालान कर दिया है।



