बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव मांकड़ी में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण ने गांव के ही दो लोगों पर उसके बेटे को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि गुरुवार को पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही दो लोगों ने उसके बेटे को घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल युवक को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से परिजनों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्याना: गांव के दो युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा
RELATED ARTICLES



