बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में एक बाइक सवार युवक व अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया और घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया गया हैं।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का हैं। जब गांव नीमखेड़ा निवासी सचिन पुत्र मुकेश पाल अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से गांव जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया और एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
अज्ञात वाहन व बाइक की भिड़ंत, एक घायल
RELATED ARTICLES



