बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अपराध और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अहमदगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुंडा अधिनियम के तहत एक आरोपी को जिला बदर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अहमदगढ़ थाना पुलिस बहलई गांव पहुंची, जहां पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में मुनादी कराते हुए रोबिन पुत्र सुनील को जिला बदर किए जाने की घोषणा की। मुनादी के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि रोबिन को गुंडा एक्ट के तहत छह महीने के लिए बुलंदशहर जिले की सीमा से बाहर कर दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि रोबिन छह महीने की अवधि के दौरान जिले की सीमा के अंदर पाया जाता है तो उसके खिलाफ और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस की सख्ती को लेकर चर्चा होती रही।
गुंडा एक्ट में जिला बदर: पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर रोबिन को छोड़ा जिला सीमा के बाहर
RELATED ARTICLES



