Thursday, March 12, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरहिस्ट्रीशीटर को भगाने व पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में 12 पर...

हिस्ट्रीशीटर को भगाने व पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में 12 पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खुर्जा के आदेश पर उपनिरीक्षक सौरभ कुमार और उनके साथ सिपाही नंदकिशोर मंगलावर को बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला शेखपैन में हिस्ट्रीशीटर कासिम को पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसी बीच मौका पाकर हिस्ट्रीशीटर कासिम मौके से फरार हो गया। इसके बाद उपनिरीक्षक ने मामले में 12 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैे।
आपको बता दें कि सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि खुर्जा के मोहल्ला शेखपैन निवासी हिस्ट्रीशीटर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। जब पुलिस हिस्ट्रीशीटर यहां पहुंची तो वह अपने घर की सीढ़ियों पर बैठा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तभी आरोपी पुलिस से अभद्रता करने लगा और धक्का मुक्की पर उतारु हो गया। इसके बाद आरोपी ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसी बीच हिस्ट्रीशीटर मौका पाकर भाग गया। उपनिरीक्षक की तहरीर पर कासिम, शादाब, शाहनवाज, .सरफराज, वसीम, शानू, इनाम, राशिद, फरीद, फैसल, रिजवान, हबीब और अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर पुलिसकर्मी से मारपीट, बलवा और आरोपी की गिरफ्तारी को रोकने की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments