बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव नगला कोठी में समाजसेवा की मिसाल देखने को मिली। समाज सेविका एवं भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने अपनी टीम के सहयोग से एक जरूरतमंद परिवार की दो बेटियों के विवाह के अवसर पर आर्थिक सहयोग प्रदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। रंजना सिंह ने परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए नवविवाहित बेटियों के वैवाहिक जीवन के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री भी भेंट की। इस सहयोग से परिवार को बड़ी राहत मिली और क्षेत्र में उनके इस सराहनीय कार्य की काफी प्रशंसा हो रही है।
इस अवसर पर रंजना सिंह ने कहा कि समाज के सक्षम और संपन्न लोगों का यह नैतिक दायित्व है कि वे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएं। खासकर बेटियों के विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर आर्थिक अभाव किसी भी परिवार के लिए बड़ी चिंता का विषय बन जाता है। ऐसे में यदि समाज मिलकर सहयोग करे तो किसी भी बेटी के विवाह में आर्थिक परेशानी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने दोनों नवविवाहित बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
खुर्जा: भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने दो बेटियों के विवाह में दिया 50 हजार का सहयोग
RELATED ARTICLES



