Friday, March 13, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरकांजी बड़े वाले ने विक्रेता का लौटाया लाखों रुपए से भरा बैग

कांजी बड़े वाले ने विक्रेता का लौटाया लाखों रुपए से भरा बैग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर के खुर्जा-पहासू मार्ग पर गांव अगौरा के बाहर कांजी बड़े बेचने वाले ने एक विक्रेता का लाखों रुपए से भरा बैग व मोबाइल फोन लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की हैं जिसके बाद कार सवार लोगों ने युवक की ईमानदारी की प्रशंसा की और आभार प्रकट किया।
आपको बता दें कि गाजियाबाद निवासी मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अलीगढ़ के छर्रा में एक शादी समारोह में गए थे। गुरुवार की दोपहर वह अपने घर लौट रहे थे। आते समय पहासू मार्ग पर अगौरा के बाहर बने पंप पर उन्होंने कार में सीएनजी रिफिल कराई। इसके बाद पंप के बाहर ही मोपेड पर कांजी बड़े बेच रहे दुकानदार यश के पास गए। जहां उन्होंने परिवार के साथ कांजी बड़े खाए। इसी दौरान कांजी बड़े का भुगतान करने के दौरान करीब डेढ़ लाख नकदी और मोबाइल समेत बैग यश की मोपेड पर भूल गए। यश का कहना है कि उन्होंने काफी इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया तो उन्होंने बैग अपने पास ही रख लिया। तभी बैग में रखे मोबाइल की घंटी बजी तो यश ने उस पर बात की और बताया कि बैग उनके पास सुरक्षित हैं। इसके बाद वह वापस आए और यश ने उन्हें बैग लौटा दिया जिसके बाद बैग मालिक ने कांजी बड़े वाले का आभार जताया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments