Friday, March 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बाप-बेटों पर मुकदमा

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बाप-बेटों पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर पुलिस ने दो बेटों और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की है।
बुलंदशहर के मोहल्ला सराय कोना सुनारों वाली गली के रहने वाले गोमती वर्मा पुत्र विवेक वर्मा उर्फ सोनू वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके चाचा रोबिन वर्मा और चचेरा भाई किशोर हर्ष फायरिंग के आरोप में जेल में बंद है। आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले हिमांशु वर्मा व संस्कार वर्मा पुत्रगण हरीश कुमार वर्मा और हरीश कुमार वर्मा समझौते के बदले डेढ़ करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। ऐसे में आरोपियों ने सोनू वर्मा पर रुपयों का दबाव बनाया। इसके बाद 12 मार्च को सोनू वर्मा ने परेशान होकर शमशान घाट देवीपुरा बुलंदशहर पहुंचकर जहर खा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments